बाज़ार से तात्पर्य
MEANING OF MARKET
आम बोलचाल की भाषा में ऐसे स्थान को बाज़ार कहा जाता है जहाँ क्रेता (Buyer) और विक्रेता (Seller) एकत्र होकर वस्तुओं को खरीदते और बेचते हैं। बाज़ार को हाट या मंडी(Mart) भी कहा जाता है लेकिन अर्थशास्त्रियों की दृष्टि से बाज़ार का यह अर्थ संकुचित है क्योंकि वस्तुओं का क्रय - विक्रय तो डाक, टेलीफोन तथा इण्टरनेट के द्वारा भी किया जा सकता है। बाज़ार के लिए क्रेताओं और विक्रेताओं का भौतिक रूप से किसी एक स्थान पर उपस्थित होना ज़रूरी नहीं है।
अर्थशास्त्र में बाज़ार का अर्थ
अर्थशास्त्र में बाज़ार शब्द का अर्थ अत्यन्त व्यापक हैअर्थशास्त्र में बाज़ार से तात्पर्य उस पूरे क्षेत्र से होता है जिसमें किसी वस्तु के क्रेता और विक्रेता फैले हुए हों और उनके बीच वस्तुओं को खरीदने और बेचने की स्वतंत्र प्रतियोगिता होती है, जिससे उस क्षेत्र में उस वस्तु की क़ीमत में एकरूपता पायी जाती है।
बाज़ार की परिभाषा (Definitions of Market)
चैपमैन के अनुसार "यह आवश्यक नहीं कि बाज़ार शब्द किसी स्थान विशेष की ओर संकेत करे, बल्कि यह सदैव वस्तु या वस्तुओं तथा उनके क्रेताओं और विक्रेताओं की ओर संकेत करता है, जिनमें परस्पर प्रत्यक्ष प्रतियोगिता पायी जाती है।"
एली के अनुसार, "बाज़ार का अर्थ हम उस क्षेत्र से लगाते हैं, जिसमें किसी वस्तु विशेष की क़ीमत का निर्धारण करने वाली शक्तियाँ कार्यशील होती हैं। "
बाज़ार का वर्गीकरण (Classification of Market)
अर्थशास्त्रियों द्वारा कुछ प्रमुख आधारों पर बाज़ार का वर्गीकरण किया गया है जो इस प्रकार है -
1. क्षेत्र के आधार पर
i) स्थानीय बाज़ार ii) प्रादेशिक (क्षेत्रीय) बाज़ार
iii) राष्ट्रीय बाज़ार iv) अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार
2.समय के आधार पर
i) दैनिक बाज़ार या अति अल्पकालीन बाज़ार
ii) अल्पकालीन बाज़ार
iii) दीर्घकालीन बाज़ार
3. बिक्री के आधार पर
i)मिश्रित बाज़ार ii) विशिष्ट बाज़ार
iii) निरीक्षण बाज़ार iv) नमूने द्वारा बिक्री का बाज़ार
v) ग्रेड द्वारा बिक्री का बाज़ार
vi) ट्रेड मार्क द्वारा बिक्री का बाज़ार
4. बिक्री की मात्रा अथवा विशिष्टीकरण के आधार पर
i) थोक बाज़ार ii) फुटकर बाज़ार
5. प्रतियोगिता के आधार पर
i) पूर्ण प्रतियोगिता बाज़ार ii) अपूर्ण प्रतियोगिता बाज़ार
6. वैधानिकता के आधार पर
i) वैध/अधिकृत/उचित बाज़ार ii) चोर या काला बाज़ार
iii) खुला बाज़ार
No comments:
Post a Comment